फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच विभाग ने बढ़ाई कोरोना टेस्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच विभाग ने जांच बढ़ा दी है। महामारी के संभावित लक्षणों के आधार पर लोगों की कोरोना जांच की ही जा रही है। जनवरी माह में टेस्टिंग में पहले की अपेक्षा 40 प्रतिशत तक और बढ़ोतरी की गई है। बीते माह तक रोजाना जहां 500 तक सैंपलों की जांच होती थी, अब पहले से बढ़ाकर रोजाना 800 से लेकर 1000 के बीच लोगों की कोरोना संक्रमण से संबंधित जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इस बार कलायत में आरटीपीसीआर लैब शुरू होने के कारण जिले में हर केंद्र पर लिए गए सैंपल जांच के लिए कलायत भेजे जा रहे हैं। इनकी रिपोर्ट भी अब 24 घंटे के भीतर मिल रही है। केवल उन्हीं लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं, जिन्हें किसी इमरजेंसी के समय जांच रिपोर्ट की जरूरू हो।
जिला नागरिक अस्पताल में जो मरीज सामान्य बीमारियों की ओपीडी के लिए पहुंच रहे हैं, उनका भी पहले कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है। पंजीकरण कक्ष में ही कर्मचारियों द्वारा पर्ची पर लिखा जाता है कि बीमारी की जांच के साथ-साथ कोरोना की भी जांच करवाएं। जांच करवाने वाले मरीजों को अगले दिन रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

जल्द अधिक से अधिक नागरिकों की जांच हो सके, इसके लिए विभाग ने टेस्टिंग बढ़ाई है। अस्पताल में आने वाले तकरीबन सभी मरीजों की कोरोना जांच हो रही है। टेस्टिंग बढ़ाने का उद्देश्य बीमारी पर समय रहते नियंत्रण करना है।
विज्ञापन

-डॉ. रेनू चावला, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें