फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन से अमनदीप को सर्वसम्मति से माना पार्षद

विज्ञापन
08-गुहला चीका। वार्ड नंबर तीन से सर्वसम्मति से चुनी गई पार्षद अमनदीप कौर। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
गुहला-चीका। नगरपालिका चीका के वार्ड नंबर तीन से अमनदीप कौर को सर्वसम्मति से पार्षद चुन लिया गया। इस घोषणा की औपचारिकता चुनाव परिणाम के दिन 22 जून को की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पार्षद पद के लिए अमनदीप पत्नी गुरदीप सिंह ने अपना नामांकन भरा था। इसके बाद वार्ड में आपसी सहमति के प्रयास शुरू हुए और सभी वार्ड वासियों ने अमनदीप के नाम पर सहमति जताई। इसके बाद वार्ड नंबर तीन से किसी भी अन्य व्यक्ति ने अपना नामांकन दाखिल नहीं करवाया। पार्षद चुनी गई महिला अमनदीप के पति गुरदीप सिंह ने कहा कि अमनदीप को पार्षद चुनने के लिए सभी वार्ड वासियों ने सहयोग दिया है। इसके लिए उनका परिवार पूरे वार्ड के लोगों का आभारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें