कैथल। महिला ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने व उसकी नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके तीन दोस्तोें के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी करनाल के एक गांव में छह नवंबर 2020 में गुरमीत के साथ हुई थी। पति उसकी नाबालिग बहन के साथ सात जुलाई तक उसके ही गांव में दुष्कर्म करता रहा। किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी देता था। गुरमीत ने कई बार उसके साथ मारपीट की व दहेज की मांग कर रहा था। उसके पिता ने हैसियत के हिसाब से उसको दहेज दिया था। इस योजना में उसके पति के दोस्त कासू, रिंकू व बिंद्र भी उसका साथ दे रहे थे। महिला थाना की एसएचओ नन्ही देवी ने बताया कि गुरमीत व उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।