फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: हार के बाद भाजपा की पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा का वीडियो वायरल, इन सरपंचों के बारे में कही ये बात

Sun, 20 Oct 2024 09:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

वायरल वीडियो में कांग्रेस का साथ देने वाले सरपंचों को चेतावनी दी जा रही है। वह बोलीं कि आपने जो अन्याय किया, उसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
भाजपा की पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल के कलायत विधानसभा सीट से हार के बाद भाजपा की पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने बैठक की थी। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कमलेश ढांडा कह रही हैं कि जिन सरपंचों ने कांग्रेस का समर्थन किया, उन्हें नतीजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन


इस चुनाव में पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को हिसार के सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण ने हराया था। ढांडा को सहारण ने 13 हजार से अधिक वोटों से हराया था।
विज्ञापन


बैठक में कमलेश ढांडा का चुनाव हारने का दर्द फूटा और उन्हाेंने हार का ठीकरा सरपंचों पर फोड़ा। पूर्व मंत्री ने मंच पर कहा कि जिन्होंने मेरा समर्थन किया, वे भरे मन से उनका समर्थन करेंगी। मैं उनके किसी काम में, विकास कार्यों की ग्रांट में कोई कमी नहीं आने दूंगी।
विज्ञापन


बहुत सारे सरपंच बहक गए, उन्हें बहकाया गया कि कांग्रेस की सरकार आएगी और तुम लोग मालामाल हो जाओगे। ढांडा ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि दूसरे सरपंचों को भी कह देना, आपने जो अन्याय किया, उसका नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें