फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अधिवक्ता भारद्वाज स्टेट को-ऑर्डिनेटर नियुक्त

Thu, 20 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के लॉ, ह्यूमन राइट्स एवं आरटीआई विभाग के तहत वरिष्ठ अधिवक्ता पीएल भारद्वाज को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट का स्टेट को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से की गई। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किसान भवन में बताया कि यह सेल पार्टी से जुड़े मुकदमों में सहायता प्रदान करने के साथ-साथ मानवाधिकार उल्लंघन, आरटीआई से जुड़े मामलों और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बढ़ते दबाव के खिलाफ भी सक्रियता से काम करता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड, पूर्व जिलाध्यक्ष कविराज शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष सुशीला शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष कवीश मिडा, युवा हलकाध्यक्ष अरुण राणा, सुरेन्द्र रांझा एडवोकेट, शिवकुमार शर्मा पाड़ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें