कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय, कैथल की एनएसएस यूनिट ने हरसोला गांव में सफाई अभियान एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने हरी झंडी दिखाकर एनएसएस टीम को रवाना किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हरसोला पहुंचकर एनएसएस वॉलंटियर्स ने सामुदायिक केंद्र और मुख्य गलियों में साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया। पूरे परिसर में कचरा हटाने और सफाई के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। संवाद