कैथल। बिजली ट्रांसफार्मरों से सामान चुराने के मामले में थाना गुहला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके कब्जे से कई ट्रांसफार्मरों का चोरीशुदा सामान बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि थाना गुहला पुलिस ने ट्रांसफार्मरों का सामान चुराने के मामले में खनौरी निवासी आरोपी पालाराम को जिला संगरूर पंजाब से गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते शुक्रवार को आरोपी पालाराम चौकी रामथली पुलिस द्वारा अन्य ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में न्यायालय में पेश किया गया था, न्यायालय से अनुमति लेकर आरोपी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया था कि उसने गुहला क्षेत्र के खेतों से कई ट्रांसफार्मरों का सामान चुराया है।