28-कैथल। पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Kaithal
कैथल। पेटीएम सेे ऑनलाइन रकम चुराने के मामले में नूंह निवासी एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
योगेश निवासी कैथल की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में 11 जनवरी को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। योगेश ने आरोप लगाया था कि किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये चुरा लिए थे। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच के बाद गांव जखोखर जिला नूंह निवासी नसीम को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ किसी परिचित का नाम लेकर संपर्क किया था। इसके बाद उनके खाते में पैसे डलवाने की बात कही गई थी। फिर शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर ऑनलाइन नकदी हड़पी गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
-
साइबर अपराधियों से सावधान रहें
एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराधियों से सावधान रहें। पुलिस समय-समय पर एडवाइजरी जारी करके आमजन को जागरूक करती रहती है। साइबर अपराधी ठगी करने के विभिन्न तरीके अपनाते है। एसपी ने कहा कि अपराधी आमजन से उनके किसी परिचित का नाम लेकर बात करते है, आमजन उनके झांसे में आ जाता है। किसी को भी ओटीपी या अन्य किसी प्रकार की अपनी निजी जानकारी न दें। किसी प्रकार के प्रलोभन में न आए, आप साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। सतर्क व सचेत रहकर अपने पैसे की सुरक्षा करें।