कैथल। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पीआरओ प्रदीप नैन ने बताया कि आरोपी खुराना रोड कैथल निवासी चिराग को गिरफ्तार किया है।
शहर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा है। शिकायतकर्ता के अनुसार चिराग व निशू नाम के दो लड़कों ने उसकी बेटी से दोस्ती करके उसको बहला-फुसला कर उससे कई बार दुष्कर्म किया तथा डरा धमका कर उसकी बेटी से आभूषण तथा पैसे ऐंठ लिए। इस बारे में महिला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले में पहले एक आरोपी प्रताप गेट कैथल निवासी कुनाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ दौरान आरोपी कुनाल ने कबूल किया था कि उसकी छात्रा के साथ दोस्ती थी, जो बाद में उसने अपने साथी चिराग से उस छात्रा की दोस्ती करवाई थी और दुष्कर्म वाले दिन वह ही उस छात्रा को मोटरसाइकिल पर स्कूल से चिराग के पास लाया था तथा दुष्कर्म बाद उसने ही छात्रा को उसके घर पर छोड़ा था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।