संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव अटैला में झगड़े में एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव अटैला निवासी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला जींद के गांव किला जफरगढ़ निवासी रामेश्वर की शिकायत के अनुसार उसका लड़का राहुल 21 मई को उनके गांव निवासी दोस्त दीपक के मामा के गांव अटैला आया हुआ था।
वहां लड़ाई में आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। मई 23 को सूचना पाकर जब वह कैथल सरकारी अस्पताल पहुंचा तो उसका लड़का राहुल चोटें लगने के कारण मृत अवस्था में मिला और दीपक, सागर, बलवान, नरमा देवी सभी निवासी अटैला घायल मिले।
शिकायत के अनुसार अटैला निवासी लखन, अर्जुन, गुरचरण व उपरोक्त घायलों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी जो झगड़े में बदल गई। उसी में राहुल को भी चोटें लगी और उसकी मौत हो गई। इस बारे में थाना सदर में मामला दर्ज था। आरोपी अर्जुन से पूछताछ की जा रही है।