फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये नकदी हड़पने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हड़पी गई नकदी की बरामदगी व वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आरोपी का शनिवार को न्यायालय से 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर जालसाजी पूर्वक नकदी हड़पने के मामले की आर्थिक अपराध शाखा टीम द्वारा जांच करते हुए वांछित आरोपी जनकराज निवासी गाजुवाला जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जनकराज व उसके तीन अन्य साथियों द्वारा दिलबाग व उसके रिश्तेदारों को एफसीआई सहित अन्य विभागों में नौकरी पर लगवाने के नाम पर साजिश के तहत वर्ष 2018 व 2019 दौरान 28 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए गए। आरोपियों द्वारा न ही उन्हें नौकरी लगवाई और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। एसपी ने बताया कि आरोपी जनकराज शनिवार को अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से आरोपी का हड़पी गई नकदी की बरामदगी व वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सहित व्यापक पूछताछ के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें