फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस बढ़कर 10 हुए

विज्ञापन
accident - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिले में कोरोना समाप्ति की ओर ही था कि बुधवार को पांच नए मामले सामने आए हैं। जिस कारण अब एक बार फिर से कोरोना पॉजिटव की संख्या दो अंकों में पहुंच कर 10 हो गई है। मंगलवार को यह 6 रह गई थी। लेकिन बुधवार को 5 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 11 हजार 209 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 855 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.6 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। जिले मेें अभी तक 3 लाख 32 हजार 604 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 2 लाख 77 हजार 273 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 55 हजार 331 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। बुधवार को 4197 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया, जिनमें 4 हेल्थ केयर वर्कर, 16 फ्रंट लाइन वर्कर, 18 से 45 वर्ष आयु के 2717 व्यक्ति तथा 45 वर्ष से ऊपर के 1460 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 13460 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 11360 कोविशील्ड तथा 2100 कोवॉक्सीन है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरकीरत सिंह की अगुवाई में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. हरकीरत सिंह ने बताया कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। अभी भी कई क्षेत्रों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में मास्क को सामाजिक दूरी बनाए रखना आवश्यक है। लोगों को चाहिए कि वैक्सीनेशन करवाएं और नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि बुधवार को शिविर में 240 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। संवाद
विज्ञापन

करनाल रोड कैथल स्थित संत निरंकारी मंडल की कैथल इकाई द्वारा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया किया। जिसमें 178 पुरुष व महिलाओं को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष भूमिका निभाई। इसमें 18 से अधिक आयु के लोगों को टीके की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। शिविर में स्थानिय संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर संयोंजक राजेंद्र जुनेजा, शिक्षक श्याम लाल वर्मा, विपिन, योगेश थरेजा, विनोद सहगल, सुशिला ग्रोवर, रितू व सतीश कुमार मौजूद रहे।
पटियाला रोड चीका स्थित महावीर दल चीका में नेकी का घर संस्था की ओर से चौथे टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग गुहला द्वारा 200 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई। तेज बारिश भी लोगों के सामने बेअसर रही। नेकी का घर संस्था के प्रधान सागर भारद्वाज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए उनकी तरफ से प्रेरित किया जा रहा है। महावीर दल संस्था के प्रधान सोमप्रकाश जिंदल ने शिविर में वैक्सीन लगवाने आए लोगों को मास्क पहनने व हाथों को सैनिटाइज करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें