हादसे का शिकार हुए आठ लोगों में से एक 15 साल की बच्ची का शव नहीं मिल पाया है। जबकि चार महिलाओं, तीन बच्चों का शव पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मौके पर ही बाहर निकाल लिया। 15 साल की बच्ची के शव की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। वहीं, कार चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
यह हैं मृतक
इस हादसे में 40 वर्षीय दर्शना, 28 वर्षीय सुखविंद्र, 65 वर्षीय बुजुर्ग चमेली, 17 वर्षीय कोमल, 15 वर्षीय वंदना, 12 वर्षीय रिया, 6 वर्षीय रवनीत, 13 वर्षीय लवप्रीत की मौत हुई है।
पीएम मोद ने पर एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हरियाणा के कैथल में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।