फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलासर गांव में करंट से किसान की मौत

Tue, 26 Aug 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
22 कैथल। मृतक किसान राजेश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/कलायत। कलायत के गांव कलासर में सोमवार सुबह करंट लगने से 40 वर्षीय किसान राजेश की मौत हो गई। किसान अपने खेत में सबमर्सिबल मोटर बंद करने गया था। बारिश के कारण तार गीले थे। जैसे ही उसने मोटर बंद करने का प्रयास किया, खुले पड़े तार से उसका हाथ टच हो गया और वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। परिजनों ने बताया कि राजेश ठेके पर जमीन लेकर खेती करता था। सुबह वह खेत में मोटर बंद करने गया था, लेकिन लंबे समय तक घर नहीं लौटा। तलाश की तब पता चला कि वह खेत में करंट लगने से स्टार्टर के ऊपर गिरा पड़ा है। परिजनों ने बताया कि राजेश के परिवार में उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलायत थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस संबंध में पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें