लड़कियों में जींद ने हिसार व लड़कों में कैथल ने हिसार को हराया
रोडवेज की हड़ताल के कारण राज्य क्रीड़ा प्रतियोगिता दूसरे दिन ही संपन्न
फोटो नंबर 20 व 21
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। महाराजा जाट सूरजमल खेल स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 53वीं हरियाणा राज्य क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को दूसरे दिन ही संपन्न हुई। समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता तीन दिन की होने के कारण बुधवार तक चलनी थी। लेकिन बुधवार को छात्र संघ के चुनाव और रोडवेज की हड़ताल के मद्देनजर सभी मैच मंगलवार को ही संपन्न करवा दिए गए। इस प्रतियोगिता में अंडर 17 लड़कों में हैंडबॉल में पानीपत ने रेवाड़ी को, कैथल ने पानीपत को, हिसार ने सिरसा को, जींद ने भिवानी को, जींद ने पानीपत को हरा तीसरा स्थान व कैथल ने हिसार को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं लड़कियों की अंडर 17 के हैंडबॉल में जींद ने भिवानी को, सिरसा ने रोहतक को, जींद ने सिरसा को, हिसार ने फतेहाबाद को, कैथल ने करनाल को, कैथल ने सिरसा को हराकर तृतीय स्थान व फाइनल मैच में जींद ने हिसार को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 जूडो लड़कों में 40 किलो भार वर्ग में गौरव महेंद्रगढ़ प्रथम, 45 किलो भार वर्ग में संजू कुरुक्षेत्र प्रथम, 50 किलो भार वर्ग में गर्वित रोहतक प्रथम, 66 किलो भार वर्ग में सोनीपत का लक्ष्य प्रथम, 73 किलो भार वर्ग अनुज मलिक कैथल प्रथम रहा। अंडर 17 लड़कियों की जूडो प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन हिसार बना। वहीं भिवानी दूसरे व कैथल तीसरे स्थान पर रहा। मुख्यातिथि ने जीतने वाली टीमों को बधाई दी।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। इस प्रतियोगिता में जीतने वाली टीमों को ट्राफी व एक हजार रुपये प्रति खिलाड़ी प्रथम स्थान, 750 रूपये प्रति खिलाड़ी द्वितीय स्थान, 500 रुपये प्रति टीम तृतीय स्थान पाने वाली टीमों के खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण किया गया। इस मौके पर ईश्वर ढांडा, रामेश्वर धारीवाल, रामगोपाल सैनी, संदीप डीपीई, सुरेश गुलशन, दिलबाग, राजबीर, नरेश, चरण सिंह, अशोक कुमार, धीर सिंह, मनोज, राजेंद्र, शिवचरण, मनोहर लाल मौजूद रहे।