जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर दिन कई-कई नए मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी 6 नए मरीज सामने आए। अब तक जिले में 241 डेंगू पीड़ित पाए जा चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुखार से पीड़ित 71 व्यक्ति की डेंगू को लेकर जांच की गई, लेकिन इनमें से 6 को ही डेंगू की पुष्टि हुई। नए मिले मरीजों में से 5 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि 1 का इलाज व ओपीडी अस्पताल के बाहर जारी है।
सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा ने जिलावासियों से अपील की कि बीमारी से बचाव के कार्यों में विभाग का सहयोग करें। अपने आसपास सफाई रखें और अनावश्यक पानी जमा न होने दें। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें बचाव कार्यों के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।