कैथल। पूंडरी के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में बृहस्पतिवार को दिव्यांग जन के सहायतार्थ निशुल्क शिविर का आयोजन किया। रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल ने बताया कि अभी तक 415 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया है। माप के बाद इन्हें उपकरण कराने की प्रक्रिया की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को योजनाओं से लाभान्वित तो करना है। साथ ही उनकी हर तरह से मदद करना भी है। उन्होंने बताया कि मौके पर उपस्थित दिव्यांगजनों को तिपहिया साईकिलें, व्हील चेयर, कानों की सुनने वाली मशीनें, वॉकर, स्मार्ट फोन, ब्रेल कैन, एमएसआईईडी किट, कैलीपर एवं आधुनिक कृत्रिम अंग के लिए नाप लिया है।
पढ़ने वाले बच्चों को स्मार्ट फोन और अन्य संबंधित को ब्रेल केन देने का प्रावधान भी है ताकि वे इसका लाभ ले सकें।
राजौंद के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में 24 जून को सुबह 10 बजे से शिविर लगाया जाएगा। जानकारी के लिए के लिए दूरभाष नंबर 01746-295397 तथा मोबाइल नंबर 9728490109, 9467993915 पर संपर्क कर सकते हैं।