आईजी महिला कॉलेज में शुरू हो सकती है सायंकालीन कक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में इस सत्र से सायंकालीन कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय से कक्षाएं शुरू करने लिए अनुमति मांगी है। कॉलेज के विश्वविद्यालय की ओर से निरीक्षण हो चुका है। सायंकालीन सत्र में बीकॉम, बीए की कक्षाएं लगाई जाएगी। इसके शुरू होने से शहर की बेटियों को अधिक सुविधाएं मिलेगी। इससे पहले आरकेएसडी कॉलेज में सायंकालीन कक्षाएं लगती है। जिसमें करीब 1500 से 1700 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है।
प्रिंसिपल डा. साधना ठुकराल ने बताया कि इस सत्र में कॉलेज में सायंकालीन कक्षाएं शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसको लेकर विश्वविद्यालय की टीम ने निरीक्षण कर लिया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से अनुमति आते ही छात्राओं के लिए कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएगी।