फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की 3509 किस्म ने की किसानों की बल्ले-बल्ले

विज्ञापन
41-कैथल। अनाज मंडी में बारिश से पूर्व धान की ढेरी को साफ करते हुए मजदूर। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। धान की 1509 किस्म ने इस बार किसानों की बल्ले-बल्ले कर दी है। इस बार यह 3050 रुपये प्रति क्विंटल बिका जबकि पिछले साल 1800 रुपये से लेकर 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक यह बिका था। इसकी कीमतों को देखते हुए धान की 1121 व बासमती ग्रुप की अन्य किस्मों की कीमतें भी अच्छी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अनाज मंडी से मिली जानकारी के अनुसार, धान की 1509 किस्म 20 सितंबर तक 3400 क्विंटल तक ही मंडी में पहुंची थी। इस बार यह अभी तक 36000 क्विंटल के लगभग अनाज मंडी में पहुंच चुकी है। कीमत 2800 रुपये प्रति क्विंटल से 3050 रुपये तक मिल चुकी है। जैसे ही इस धान की ढेरी मंडी में पहुंचती है, उसी समय उसे खरीदार खरीद लेते हैं। निजी खरीदार इस बात को ध्यान में रखकर इस किस्म की खरीद कर रहे हैं कि यह पिछले साल के मुकाबले इस बार कम क्षेत्र में है। इसी कारण राइस मिलर्स व अन्य खरीदार इस धान की जमकर खरीद कर रहे हैं।
नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल गर्ग ने कहा कि इस बार 1509 की अच्छी कीमत मिल रही है। इसे देखते हुए 1121 किस्म की भी आवक अच्छी रह सकती है। किसानों से अपील है कि वे धान को सुखाकर ही मंडी में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें