36-राजौंद। चंडीगढ़ में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता गांव सिंबल खेड़ी के अमित ?
- फोटो : Kaithal
राजौंद। अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में हुई मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में गांव सिंबल खेड़ी के अमित ढांडा ने कांस्य पदक जीतकर गांव का नाम किया रोशन। कोच राममेहर खटकड़ ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को विवि के निदेशक डॉ. अरविंद सिंह कंग ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। कोच राममेहर खटकड़ ने बताया कि खिलाड़ी ने पदक जीत कर गांव ही नहीं जिले व पूरे प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। इस दौरान गुरदीप गिल, सोनिया, परविंदर, कोच कर्मबीर, कोच अरविंद, अमनप्रीत व जसमेल मौजूद रहे।