फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी में 30 और राजकीय कॉलेज में 58 प्रतिशत सीटें खाली

Mon, 10 Aug 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के दो प्रमुख कॉलेजों में दो मेधा सूची और भौतिक सत्यापन के बाद सीटों में अंतर नजर आया। आरकेएसडी कॉलेज में आंकड़ों के अनुसार 1185 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके थे।
विज्ञापन

वहीं राजकीय कॉलेज में सीटें भरना तो दूर इतने दाखिले भी नहीं हुए कि पाठ्यक्रमों को नियमित रखा जा सके। राजकीय कॉलेज में कईं पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वालों की संख्या 10 भी नहीं हो सकी है। हालात ये है कि दो मेधा सूची और भौतिक सत्यापन के बाद राजकीय कॉलेज में 58 प्रतिशत से ज्यादा सीटें खाली पड़ी हैं।
वहीं आरकेएसडी कॉलेज में करीब 70 प्रतिशत तक सीटें भर चुकी हैं और महज 30 प्रतिशत सीट ही खाली हैं।
जानकारी के अनुसार दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों का रुझान सरकारी कॉलेज के बजाय निजी कॉलेजों की ओर बढ़ रहा है। इसलिए राजकीय कॉलेज में कईं ऐसे पाठ्यक्रम हैं जिनमें हर साल दाखिलों के लिए विद्यार्थी ही नहीं मिलते, क्योंकि विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों के महत्व के बारे में ही जानकारी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज में तो न तो कोई हेल्प डेस्क बनाया गया था और ना ही किसी तरह का दाखिलों के संबंध में कॉलेज की ओर से कोई प्रचार नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें