फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में गड्ढे भरने वाली एजेंसी को 21 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरपथ एप पर फर्जी तरीके से फोटो अपलोड कर बंद की जा रहीं शिकायतों के बीच उस एजेंसी को पीडल्ब्यूडी विभाग ने जुर्माना किया है, जिसके पास इन गड्ढों को भरने का टेंडर है। जिले में कई सड़कों पर फर्जी तरीके से गड्ढे भरने की बातें सामने आई थीं जिसमें लोग हरपथ एप पर फोटो अपलोड कर अपनी शिकायत दर्ज करवाते हैं लेकिन उस गड्ढे की फोटो की जगह दूसरी फोटो अपलोड कर एजेंसी कंप्यूटर में ही गड्ढे भर रही थी। इससे लोगों की शिकायतें दूर नहीं हो रही थीं। मामले के सामने आने के बाद डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केएस पठानिया ने बताया कि गुडग़ांव की सर्वसुगम नाम की एजेंसी के पास गड्ढे भरने का जिम्मा है। लापरवाही पाए जाने पर एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अब तक कैथल जिले में इस एजेंसी को 21 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है। आगे भी यदि इसी तरह की बातें सामने आती हैं तो एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें