फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल पर दो करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में सरकारी विभागों पर चार करोड़ रुपये से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसमें सबसे ज्यादा शुगर मिल की ओर दो करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसके अलावा मार्केट कमेटी पर आठ लाख, हरियाणा एग्रो पर 10 लाख, पुलिस विभाग पर 56 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

जिला आयुक्त ने अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों से भी अपील की है कि लंबित प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया जाए। डीएमसी कुलधीर सिंह ने बताया कि डीसी कार्यालय ने बकाया 25 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा दिया है। यह अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि यदि अन्य विभाग भी ऐसा करें तो शहर के विकास कार्यों में तेजी आ सकती है।
गौरतलब है कि नगर परिषद बड़े बकायेदारों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस भेज रहा है। डीसी कार्यालय पर 24 लाख 95 हजार 62 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। हाल ही में डीसी कार्यालय ने इसे जमा करवा दिया है। डीएमसी कुलधीर सिंह ने कहा कि इससे अन्य विभागों को सीख लेनी चाहिए कि वे समय पर अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित अवधि में प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया गया तो सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें