फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों ने दीवार निर्माण का कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आढ़तियों ने दीवार निर्माण का कार्य रुकवाया
विज्ञापन

कहा-मंडी में फसल डालते समय आएगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई अनाज मंडी में रामनगर की ओर शेड के निकट बनाई जा रही दीवार को आढ़तियों ने रुकवा दिया। आढ़तियों ने कहा कि यदि यह दीवार बन जाएगी तो सीजन में उन्हें काम करने में परेशानी होगी।
आढ़ती लाजपत सिंगला, कृष्ण चंदाना, श्याम लाल, पवन कुमार, सोमनाथ, महावीर सिंह, राजकुमार, पूर्व प्रधान सतीश जैन ने रोष प्रकट किया। सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी के उप चेयरमैन कृष्ण बंसल, मंडी प्रधान सुरेश चौधरी तथा पूर्व प्रधान अश्विन शोरेवाला भी मौके पर पहुंचे। आढ़तियों ने कहा कि रामनगर की ओर मार्केट कमेटी के द्वारा किसानों की फसल डालने के लिये फीड़ व छप्पर भी बनाया हुआ है। जिसके साथ-साथ लगभग 15 फुट चौड़ी आम सड़क भी है। इस सड़क पर माडल टाउन, रजनी कालोनी, हाउसिंग बोर्ड, अग्रवाल कालोनी, बैंक कालोनी, रामनगर तथा मंडी के पास रहने वाले लोगों का आना जाना लगा रहता है। यहां फसल डालने में परेशानी होगी। इसलिए यह दीवार बनना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उप चेयरमैन कृष्ण बंसल व मंडी प्रधान सुरेश चौधरी मार्केट कमेटी में गये और दीवार बनने से रोकने के बारे में लिखित में आवेदन दिया। जिस पर कमेटी अधिकारियों ने 20 जून तक कार्य रोक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें