फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कोटड़ा में शराब के ठेके के विरोध में चल रहा धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोटड़ा में चल रहा धरना समाप्त
विज्ञापन

राजौंद। भारत की जनवादी नौजवान इकाई कोटड़ा द्वारा शराब ठेका हटवाने और झूठे केस वापिस लिए जाने की मांग को लेकर गांव में चल रहा धरना रविवार को समाप्त कर दिया। और रोष स्वरूप काले रिबन बांधकर गांव में सफाई अभियान चलाया गया। धरने का समापन जनवादी नौजवान सभा के जिला सचिव कुलदीप ने किया। इकाई प्रधान संदीप ढुल, सचिव जसवंत सिंह और जिला सचिव कुलदीप ने कहा कि आज तक भी हमारी मांगे पूरी नही की जा रही जिसके रोष स्वरूप हमने गांव में काले रिबन बांधकर सफाई अभियान चलाया है। जिला प्रशासन और शराब ठेका मालिक के खिलाफ युवाओं में भारी रोष है। क्योंकि गांव वासियों की मांग की जिला प्रशासन अवहेलना कर रहा है। उन्होंने बताया कि आज इकाई कमेटी की जरूरी बैठक कर इस आंदोलन को और तेज करने पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर काफी युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें