जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि वीरवार को एक ही दिन में 18 नए संक्रमित मिले हैं। अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। दो मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि शेष को घरों में आइसोलेट किया गया है।
डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने कहा कि जिले में 14 हजार 358 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 927 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.0 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 2.91 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। ऐसे में जिसने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है, वे अवश्य करवाएं। जिले में अब तक 17 लाख 92 हजार 690 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं वीरवार को 667 व्यक्तियों को टीके लगाए गए।