फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया के लिए 160 खिलाडिय़ों ने दिया ट्रायल, 18 का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। खेल विभाग की ओर से सर छोटू राम इनडोर स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स के ट्रायल में सोमवार को 160 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को बास्केटबॉल के लिए पुरुष खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के लगभग 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल अंबाला मंडल की डिप्टी डायरेक्टर कविता देवी की देखरेख में पूर्ण हुआ। उनके साथ हरियाणा बास्केटबॉल संघ के प्रतिनिधि श्रीपाल, निरीक्षक प्रेम हुड्डा, सीनियर कोच वेदप्रकाश, जिला खेल अधिकारी जगजीत सिंह मलिक और बास्केटबॉल कोच शैलेश मौजूद रहे। डिप्टी डायरेक्टर कविता देवी ने बताया कि सुबह सभी लड़कों के कागजात की जांच की गई और उसके बाद खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित 18 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ी खेल में भाग लेंगे और छह खिलाड़ी अतिरिक्त रहेंगे। खेल विभाग और सरकार की ओर से खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। बास्केटबॉल कोच शैलेश ने बताया कि जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उनकी सूची विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें