फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना टोल के आस-पास के लोगों में टोल की फीस को लेकर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। करीब एक साल से बंद थाना टोल प्लाजा 14 दिसंबर से शुरू हो गया है। टोल प्लाजा से परेशान एवं टोल के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल युवा नेता विकास तंवर के नेतृत्व में जिला सचिवालय पहुंचा और एक मांग पत्र डीसी प्रदीप दहिया को सौंपा। शिष्टमंडल में गांव क्योड़क, दयोहरा, नौच, जसवंती, बलवंती, उझाना, रसूलपुर, बेगपुर, बरोट, टीक, बंदराना सहित अन्य गांवों के लोग शामिल थे। विकास तंवर क्योड़क ने कहा कि ये गांव थाना टोल टैक्स के 10 किलोमीटर के दायरे में है। कुछ गांवों की दूरी तो दो से तीन किलोमीटर भी नहीं है। इन गांवों के खेत भी टोल के आसपास हैं, लेकिन ग्रामीणों को अपने खेत में भी जाने के लिए टोल देना पड़ता है, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा। विकास ने कहा कि यह टोल नहीं बल्कि जजिया कर है, जो ग्रामीणों से जबरन वसूला जा रहा है। विकास ने कहा कि सभी ग्रामीणों ने फैसला कर लिया है कि आज के बाद वह टोल नहीं देंगे और 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीणों का टोल फ्री करवाने के लिए पहले उच्चाधिकारियों से मिलेंगे। उन्होंने उनकी मांग नहीं मानी तो एक दिन थाना टोल टैक्स पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। विकास तंवर ने कहा कि टोल माफ करवाने के लिए एक शिष्टमंडल 21 दिसंबर को एनएचएआई हैड ऑफिस अंबाला में भी प्रोजेक्ट डायरेक्टर से मिलेगा। जेजेपी नेता चंद्रभान दयौरा व बलराज नौच ने कहा कि यह टैक्स नाजायज है और इस टैक्स को आसपास के गांवों के लिए फ्री करवाने के लिए वे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भी मिलेंगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन जसबीर सिंह, पूर्व चेयरमैन अनिल तंवर, कमेटी प्रधान सेठपाल, मास्टर हरपाल आर्य, बंता राठी जसवंती, कुलदीप चेची टीक, बलबीर पंच बेगपुर व मोनू राणा बरोट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें