फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूली विद्यार्थी प्रार्थना सभा में करेंगे गायत्री मंत्र का जाप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। स्कूली बच्चों का पढ़ाई में मन लगे और उनकी बुरी आदतों को छुड़वाने के उद्देश्य से अब प्रार्थना सभा में गायत्री मंत्र पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है। अब स्कूली बच्चे रोजाना प्रार्थना सभा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप करेंगे। इसके लिए सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर इसके आदेश दे दिए हैं। सरकार का यह फैसला बच्चों में शिक्षा में मन लगाने और उनमें विवेश रहने के उद्देश्य से किया गया है। बता दें कि इससे पहले किसी भी सरकार द्वारा प्रार्थना सभा को लेकर ऐसा फैसला नहीं लिया गया है।

बच्चों का होगा बौद्धिक विकास : उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने कहा कि जिले में अधिकतर स्कूलों में गायत्री मंत्र पढ़वाया जा रहा है। गायत्री मंत्र पढ़ना प्रार्थना सभा में अनिवार्य किया जाना एक बेहतर फैसला है। इससे बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला सरकारी व निजी दोनों स्कूलों में अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री मंत्र के फायदे : शिव शक्ति धाम के संचालक पंडित प्रेमशंकर शास्त्री ने बताया कि गायत्री मंत्र जाप करने के काफी लाभ हैं। इसमें सबसे अधिक लाभ विद्यार्थियों के लिए होता है। जिसके तहत यदि किसी बच्चे का शिक्षा में मन न लगता हो तो उस द्वारा गायत्री मंत्र का जाप करने से उसका मन विद्या में अपने आप लगता है। शास्त्री ने बताया कि बुद्धि और विवेक की देवी गायत्री माता है। किसी भी शुभ काम से पहले गायत्री मंत्र का जाप किया जाता है। यदि रोजाना 108 बार गायत्री मंत्र का जाप किया जाए तो अपार लाभ मिलता है।



अब विद्यार्थी प्रार्थना सभा में करेंगे गायत्री मंत्र का जाप
- शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर स्कूलों में भेजे पत्र
- सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए अनिवार्य है नियम
फोटो नंबर-22
पंकज कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें