फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए बचे 15 दिन

Thu, 01 May 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद को अब महज 15 दिन बचे है। वहीं, जिले की अनाज मंडियों में 30 अप्रैल तक करीब 16 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। जबकि उठान इससे आधा हुआ है।

उधर, उठान की समस्या का पिछले 10 दिन से कोई समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में आढ़तियों व किसानों में काफी रोष है। संबंधित एजेंसियों ने इस बार सीजन में साढ़े 17 लाख किवंटल से अधिक का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों की समस्या है बरकरार ः जिले में 41 अनाज मंडिया हैं। इन सभी में गेहूं की उठान कार्य धीमा होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। इस कारण अब मजदूरों की समस्या भी बरकरार है। वहीं, इस समस्या के चलते गोदामों के बाहर भी जाम की समस्या बन रही है।

नई अनाज मंडी के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड ने बताया कि पिछले करीब 10 दिन से लगातार बरकरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें