फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातीय समीकरण सहित कई पहलुओं में अपना वजन तौल रहे हैं प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जातीय समीकरण सहित कई पहलुओं में अपना वजन तौल रहे हैं प्रत्याशी
विज्ञापन

सुबह-शाम चला हुआ है मंत्रण का दौर, नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व अपनी तैयारी पुख्ता करना चाहते हैं उम्मीदवार
पूंडरी नगर पालिका चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। 16 नवंबर को पूंडरी शहर की सरकार का फैसला होने जा रहा है। लेकिन सरकार में नुमाइंदा बनने के लिए शहर के प्रत्याशी अपना हर पहलू से वजन तौल रहे हैं। कोई अपने मोहल्ले में समर्थन का आंकलन कर रहा है तो कोई अपनी जातीय स्थिति पर विचार करते हुए चुनावी समर में उतरने के लिए मन बना रहा है। सुबह शाम सभी 13 वार्डों में संभावित प्रत्याशियों की अपने-अपने समर्थकों के साथ पंचायतें चल रही हैं। जिसमें प्रत्याशी उम्मीद लगा रहे हैं कि उनकी अपनी जाति से पूरे वार्ड में कितना समर्थन मिल सकता है। यदि वे मैदान में उतरते हैं तो विरोधी उम्मीदवारों से किस तरह से आसानी से मुकाबला हो सकता है। इसके अलावा कई पूर्व पार्षद भी अपने कार्यों को लेकर लोगों से सुबह-शाम मुलाकात कर रहे हैं।
हर वार्ड में प्रत्याशी मतदाताओं से सीधा संपर्क साध रहे हैं। चुनाव की घोषणा होते ही प्रत्याशियों ने अपने-अपने जातीय समीकरण बनाने शुरू कर दिए हैं। पहले अपने समाज के लोगों की राय ली जा रही है। इसके बाद वार्ड का दौरा कर रहे हैं। हर वार्ड में मौजिज लोगों को इकट्ठा करके पंचायतों का दौर चला हुआ है। मतदाताओं का कहना है कि वार्डवासियों की पसंद का प्रत्याशी चुना जाएगा, ताकि हर वार्ड में विकास को गति दी जा सके।
विज्ञापन

कोई पिछली बार चुनाव न लड़ने की दे रहा दुहाई तो कोई नई ताल ठोंकने के लिए मैदान में उतरने को आतुर : नगरपालिका पूंडरी चुनाव में 13 वार्ड हैं तथा 14000 के करीब मतदाता हैं। जिसके लिए संभावित प्रत्याशियों में कई इस बात की दुहाई दे रहे हैं कि उन्होंने पिछली बार भी चुनाव नहीं लड़ा था। वे कम से कम अपने समुदाय से तो टिकट पक्का करना चाहते हैं। वहीं कई युवा चेहरे इस बार चुनावी समर में उतरेंगे। वार्ड नं. 1 सबसे छोटा है जिसमें 600 के करीब मतदाता हैं।
विज्ञापन

ये है वार्डों का लेखा-जोखा : नगरपालिका पूंडरी के 13 वार्डों में से वार्ड 9 व 6 एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नं. 1, 7, 10, 11 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। वार्ड 2 व 12 बीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। चेयरमैन का पद भी महिला के लिए आरक्षित है। संभावना जताई जा रही है कि इस बार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें