फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद न किए जाने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धान की खरीद न किए जाने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो नंबर-15
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। अनाज मंडी में धान की खरीद न किए जाने के विरोध में मंगलवार को किसानों ने भाकियू प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। पबनावा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक तरफ तो किसान हितैषी होने का ढकोसला करती है। वहीं दूसरी ओर मंडियों में किसानों की धान की खरीद ना करके किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। किसान सोमदत्त, गुरविंद्र, करेशन, राम कुमार, नरेश, कश्मीरा,जयमल, सुरेश कुमार, हरविंद्र सिंह, गजे सिंह, जसमहेंद्र सिंह, पिरथी, रोशन लाल, चमेल सिंह, सुरता राम ने बताया कि सुबह से मंडी में धान लिए बैठे लेकिन शाम तक धान को खरीदने वाला कोई नही पहुंचा। पबनावा ने बताया कि खरीद एजेंसी जब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार के कार्यालय में धान की खरीद करने के लिए गए तो उन्होंने दो टुक शब्दों में जवाब दिया कि राइस मीलरों को अलॉट किया हुआ कोटा पूरा हो चुका है। जब तक सरकार से राइस मीलरों का कोटा नही बढ़ाया जाता तब तक धान का एक भी दाना नही खरीदा जाएगा। इंस्पेक्टर की बात सुनकर किसान आग बबूला हो गए और खरीद एजेंसियों तथा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारे लगाए। पबनावा ने कहा कि किसान ने मेहनत करके अनाज पैदा कर अपना फर्ज पूरा किया। सरकार का दायित्व बनता है कि किसान के खून पसीने को कमाई को मिट्टी में ना मिलाए और तुरंत प्रभाव से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करे। पबनावा ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर धान की खरीद शीघ्र शुरू नहीं की गई तो भाकियू किसानों के साथ मिलकर सड़क जाम करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने कहा कि राइस मिलरों को अलाट किया गया निर्धारित कोटा पूरा हो चुका है। जिससे धान की खरीद नही की जा सकती। जैसे ही सरकार राइस मिलर का कोटा बढ़ाएगी उसके बाद ही धान की खरीद संभव हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें