फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने अस्पताल के स्थान पर बनेगा 100 बेड का अस्पताल, बहुमंजिला होगी अस्पताल की इमारत

विज्ञापन
100 bed hospital will be built in place of old hospital hospital building will be multi storey - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक और नया अस्पताल बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। इस योजना के तहत शहर में पुराने अस्पताल के स्थान पर 100 बेड का एक और नया अस्पताल बनाया जाएगा। अस्पताल की इमारत बहुमंजिला होगी।
विज्ञापन

नए बनने वाले इस अस्पताल में जहां विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को दाखिल करने और इलाज के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए जाएंगे, वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कार्यालय से लेकर लैब, दवाओं का स्टोर व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। विभाग के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में मुख्यालय को लिखे गए पत्र के बाद पुरानी इमारत को तोड़ने की अनुमति भी मिल गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही नई इमारत बनाने की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
पुराने अस्पताल के पास स्वास्थ्य विभाग की कई एकड़ जमीन अभी तक बिना प्रयोग के पड़ी है। कुछ वर्ष पहले इसी स्थान पर जिला नागरिक अस्पताल होता था, जिसे 2010 के बाद जींद रोड पर बनी नई इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके कुछ समय बाद ही पुराने अस्पताल की इमारत को कंडम करार दे दिया गया। जर्जर होने के कारण इस इमारत का भी किसी प्रकार से प्रयोग नहीं किया जा रहा। इमारत का जो हिस्सा ठीक है, उसमें पीएचसी चल रही है। एक हिस्से में सीएमओ कार्यालय चल रहा है।
विज्ञापन

नए बनने वाले इस अस्पताल का शहर ही हजारों की संख्या में आबादी को काफी लाभ होगा। शहर के बीच में होने व पुराने शहर के साथ लगते इस अस्पताल में आज भी काफी संख्या में लोग इलाज, दवाई लेने व टीकाकरण जैसे कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ज्यादातर इमारत जर्जर होने के कारण इस समय यहां जगह की कमी स्टाफ व मरीजों को खल रही है।
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि इस संबंध में विभाग के मुख्यालय से पत्राचार जारी है। स्वीकृत मिलते ही बहुमंजिला इमारत बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे शहरी क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें