फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 कोरोना संक्रमित मिले, 18 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 10 नए केस सामने आए हैं और 18 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब जिला में कोरोना संक्रमण के 47 केस एक्टिव हैं जिनमें से 46 का इलाज होम आइसोलेशन में व एक मरीज पटियाला के कोलंबिया अस्पताल में है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 14,405 कोरोना के मरीजों में से 13,986 मरीज ठीक हो चुके हैं। डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया कि जिले में अब तक 17 लाख 99 हजार 764 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से नौ लाख 14 हजार 782 व्यक्तियों को पहली डोज, आठ लाख 45 हजार 902 व्यक्तियों को दूसरी डोज व 39 हजार 80 व्यक्तियों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। बृहस्पतिवार को 1653 व्यक्तियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें