फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सैर कर रहे युवक पर बाइक सवार युवकों ने चलाईं दो गोलियां

Sun, 27 Oct 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना के हिसार रोड पर शाम के समय घूमने गए युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। हालांकि युवक को गोली नहीं लगी। घटना को अंजाम देकर दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गोली चलाने वाले की पहचान नरवाना की कमेला कॉलोनी के रहने वाले मोहित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाई है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने मौके से गोली का एक खोल बरामद किया है। आरोपियों ने दो गोली चलाई थी, मगर युवक बच गया।
विज्ञापन

नरवाना की चोपड़ा पत्ती मोहल्ला निवासी अशोक उर्फ शोकी ने बताया कि वह शाम के समय हिसार रोड पर घूमने के लिए गया था। इस दौरान दो युवक बाइक पर आए और उस पर पिस्तौल से दो फायर किए, लेकिन वह बच गया। बदमाशों ने उसको गोली मारने के लिए दोबारा से उसका पीछा किया। वह भागते समय सड़क के किनारे नाले में गिर गया। इस दौरान दोनों बाइक सवार वहां से फरार हो गए। शहर नरवाना थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त के बयान पर मोहित व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें