फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से झांझ गांव निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद-बठिंडा रेललाइन पर जुलानी फाटक के पास मंगलवार रात को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी के कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर युवक की पहचान झांझ गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात जीआरपी को सूचना मिली कि जुलानी फाटक के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने तुरंत मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला था, जिससे उसकी पहचान हो सके। शव के पास से एक मोबाइल मिला था। जीआरपी द्वारा की गई जांच के बाद बुधवार को मृतक की पहचान हो गई। मृतक झांझ गांव का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक के पिता किताब सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है और उसकी मां लकवा से ग्रसित है। पिछले दिनों परिजनों ने युवक दीपक (26) का नशा छुड़वाने के लिए इलाज भी करवाया था, लेकिन उसके बाद भी वह लगातार नशा करता था। जांच अधिकारी एसआई मंगतराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें