फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ तोड़ने वाले सुए से युवक की हत्या: जींद में घर से बुलाकर साथ ले गए आरोपी, छाती पर किए ताबड़तोड़ वार

Tue, 07 Jan 2025 01:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

जींद में बर्फ तोड़ने वाले सुए से युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के गांव किशनपुरा में सोमवार रात को युवक को घर से बुलाकर बर्फ तोड़ने वाले सुए से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पांच-छह युवकों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय विनोद के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया है।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में किशनपुरा के मनदीप ने बताया कि वह बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। उसका छोटा भाई विनोद वाशिंग मशीन रिपेयरिंग का काम करता था। सोमवार शाम को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था, तभी उसके पास फोन आया कि उसके भाई विनोद को दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे और अब विनोद घायल अवस्था में एचडीएफसी बैंक के पास पड़ा हुआ है। 

वह मौके पर पहुंचा तो विनोद बेसुध हालत में पड़ा था। उसके छाती पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से वार किए गए थे। उसके सिर व नाक से खून बह रहा था। मनदीप उसे प्राइवेट व्हीकल से जींद के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मनदीप ने बताया कि उसे पता चला है कि दो युवक जिन्हें वह नहीं जानता, वह उसे घर से बुलाकर बाइक पर बैठाकर ले गए थे। चार-पांच युवकों ने मिलकर विनोद की हत्या की है। हत्या की घटना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें