जींद। मखंड गांव में नहर पुल के पास मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे को कार सवार युवक बरवाला के युवक का अपहरण कर ले गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर कार लूट उसे रास्ते में उतार भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बरवाला निवासी गौरव ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह खेत से घर आ रहा था। रास्ते में कार सवार चार युवकों ने पिस्तौल के बल पर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे मखंड गांव के पास ले जाकर उसकी कार लूट ली और फरार हो गए। राहगीरों की मदद से उसने उचाना थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।