फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना क्षेत्र के गांव धमतान साहिब में रुपयों के लेने के चलते फसल को जबरन काटने की धमकी देने पर मानसिक रूप से परेशान युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गढ़ी थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। धमतान साहिब निवासी 32 वर्षीय बलिंद्र की 14 अप्रैल को संदिग्ध हालात में तबीयत खराब होने पर उसे टोहाना के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर वीरवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी रितु ने एफआईआर में बताया कि उनके पति बलिंद्र ने पांच एकड़ पंचायती जमीन ठेके पर लेकर गेहूं बिजाई की हुई थी। जो फसल पककर तैयार है। उनके पति बलिंद्र का गांव के ही रणधीर, सलिंद्र, सुभाष के साथ रुपयों को लेन देन था।
तीनों आरोपी उनके पति पर रुपये लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। पति ने गेहूं बेच कर रुपये चुकाने की बात कही। इस पर आरोपी इस बात पर अड़ गए कि वे खुद गेहूं की कटाई करेंगे और बेचेंगे। उसे गेहूं नहीं काटने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति को धमकाया। उनके पति मानसिक रूप ने परेशान हो गए और हालात बिगड़ गई। उन्हें टोहाना के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें