फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित दवा के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतिबंधित दवा के साथ गिरफ्तार युवक। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
सीआईए टीम नरवाना ने बुधवार रात को दातासिंह वाला से धनौरी रोड पर एक युवक को प्रतिबंधित दवा की 1000 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गढ़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए नरवाना इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि वह अपराधों की रोकथाम के लिए बुधवार रात को गढ़ी बस अड्डे पर मौजूद थे। इस दौरान उनको सूचना मिली की धनौरी निवासी सुमित प्रतिबंधित दवा की सप्लाई करता है। फिलहाल दातासिंह वाला से धनोरी रोड पर मौजूद है। अगर तुरंत छापा मारा जाय तो वह पकड़ा जा सकता है। सीआईए ने सूचना के आधार पर छापा मारकर बताए गए स्थान से धनौरी निवासी सुमित उर्फ सोमित मौजूद था। जिसको पकड़कर तलाशी ली गई उसके कब्जे से 1000 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी इन गोलियों को कहीं पहुंचाने की फिराक में था। गढ़ी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें