फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं और किसानों को सशक्त बनाया जाएगा : डाॅ. अरविंद

Thu, 12 Feb 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी33-दि डिडवाड़ा बहु-उद्देश्यीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड का उद्घाटन करते मंत्री
विज्ञापन
जींद। सहकारिता और पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए महिलाओं, युवाओं और किसानों को संगठित करते हुए सशक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने गांव डिडवाड़ा में दि डिडवाड़ा बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड का उद्घाटन किया। डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकार क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया है। वर्ष 2021 में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना और इसकी कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपे जाने के बाद सहकारिता व्यवस्था में परिवर्तन हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज सीएम पैक्सों के माध्यम से सहकार से समृद्धि के विजन को जमीनी स्तर पर गांव, किसान, युवाओं और महिलाओं को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटी सरिता राठी, दि जींद कोआपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक जयप्रकाश सोनी, सहायक रजिस्ट्रार सफीदों राजेश सहरावत, सहायक रजिस्ट्रार जींद सुनीता ढाका, ईश्वर शर्मा, सुदामा शर्मा, सरपंच राजन सिंह, सरपंच कृष्ण सहरावत, धर्मगढ़ सरपंच अजीत पाल चट्ठा, साहनपुर सरपंच बजिंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें