फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगर परिषद ने भरा ट्रैफिक सिग्नल बकाया बिल

Thu, 12 Feb 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी29: नरवाना के पुराना बस स्टैंड पर जलती ट्रैफिक लाइट। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। शहर में पिछले कई दिनों से ट्रैफिक सिग्नल के बंद होने पर नगर परिषद ने बकाया बिजली बिल का भुगतान कर दिया है। भुगतान होते ही निगम की ओर से पुराने बस स्टैंड और विश्वकर्मा चौक सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल के दोबारा मीटर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही सिग्नल व्यवस्था बहाल कर दी गई है जिससे आमजन ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि करीब 15 दिनों से इन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल बंद थीं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के चलते हादसे की आशंका बनी हुई थी। मामले को लेकर वार्ड नंबर तीन के नगर पार्षद आशुतोष शर्मा ने आवाज उठाई थी।
उन्होंने कहा था कि यदि नगर परिषद बिजली बिल जमा करने में असमर्थ है तो वे अपने मासिक मानदेय से भुगतान करने को तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया था। इसी बीच नगर परिषद ने पहल करते हुए लंबित बिजली बिल का भुगतान कर दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि बकाया राशि जमा होने के बाद ट्रैफिक सिग्नलों के मीटर पुनः स्थापित कर दिए गए हैं और आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कारणों और प्रक्रिया संबंधी औपचारिकताओं के चलते भुगतान में देरी हुई थी जिसे अब पूरा कर लिया गया है। वहीं पार्षद आशुतोष शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं होगी और ट्रैफिक व्यवस्था नियमित रूप से संचालित होती रहेगी।

बाक्स

ट्रैफिक सिग्नलों के बिजली बिल ने भरने की वजह से बिजली मीटर उखाड़ दिए थे वहीं अब नगर परिषद द्वारा बिजली के बिल भर दिए हैं जिसके बाद दोबारा से बिजली मीटर लगा दिए गए हैं और दोबारा से लाइट शुरू हो गई है।
विज्ञापन


–शमशेर, शहरी जेई, बिजली वितरण निगम नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें