अर्जुन स्टेडियम में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक को जहरीला पदार्थ निगलते देखकर स्टेडियम में मौजूद युवकों ने उसे देख लिया और उसे गंभीर हालात में सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। युवक के पास से एक कीटनाशक दवा की बोतल भी बरामद हुई है।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव पेगां निवासी प्रवीण (30) सोमवार सुबह अर्जुन स्टेडियम में आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रवीण ने अपने पास मौजूद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ कासेवन करने से प्रवीण की हालत बिगड़ने लगी तो स्टेडियम में मौजूद लोग उसे सामान्य अस्पताल ले आए जहां चिकित्सकों ने प्रवीण को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। प्रवीण ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना प्रवीण के परिजनों को दे दी गई है।
फोटो कैप्शन