फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: जर्मनी भेजने का झांसा देकर युवक से 18 लाख की ठगी, कई देशों में ले जाकर बंधक बनाकर की मारपीट

Thu, 02 May 2024 11:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद के युवक से जर्मनी भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत में बताया गया है कि पड़ाना गांव निवासी मनजीत का संपर्क सिरसा जिले के दबड़ा निवासी हैप्पी, आदमपुर निवासी पुष्प बैनीवाल व कैमरी निवासी राजेश से हुआ। 
विज्ञापन
थाना जुलाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के पड़ाना के युवक को जर्मनी भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगने पर जुलाना थाना पुलिस ने हिसार में विदेश भेजने का कार्यालय चलाने वाले तीन एजेंटों को नामजद करने के अलावा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में पड़ाना गांव निवासी मनजीत ने बताया कि वह विदेश जाने का इच्छुक था। इसके लिए उसने हिसार में विदेश भेजने का कार्यालय चलाने वाले सिरसा जिले के दबड़ा निवासी हैप्पी, हिसार के आदमपुर निवासी पुष्प बैनीवाल और कैमरी निवासी राजेश से संपर्क किया।

तीनों से बातचीत के बाद 18 लाख रुपये में जर्मनी भेजने की बात तय हो गई। उसने आरोपियों को अपना पासपोर्ट दे दिया। आरोपियों ने फाइल तैयार करने के नाम पर उससे पांच हजार रुपये ले लिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि उसे ग्रीस के रास्ते जर्मनी भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने एक शपथ पत्र देकर 15 लाख रुपये लेकर उसे ग्रीस का नकली वीजा दिखाया। इसके बाद उन्होंने टिकट खर्च के नाम पर उससे 50,000 हजार रुपये हैप्पी के मोबाइल नंबर पर गूगल पे करवाए। इतना ही नहीं आरोपियो ने 93000 रुपये करेंसी बदलवाने के नाम पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लेने के साथ हैप्पी ने 50 हजार रुपये नकद लिए।

इसके बाद उन्होंने उसे दुबई के रास्ते भेजने की बात कहकर फिर से टिकट के नाम पर 5500 रुपये ले लिए। आरोपियों ने उसे जर्मनी की जगह किर्गिस्तान भेज दिया। जहां पर उसे बंदी बनाकर रखा और बाद में रूस के रास्ते जर्मन भेजने की बात कही।

मनजीत ने बताया कि बाद में उसे रूस से बेलारूस ले गए और वहां से बंधक बनाकर पोलैंड सीमा पर छोड़ दिए। इस दौरान वह जान बचाकर वापस आया। आने के बाद आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने लौटाने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने हैप्पी, पुष्प बैनीवाल व राजेश को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें