23जेएनडी31 : जेल से बाहर आने के बाद किसान नेताओं के साथ अनीश खटकड़।
जींद। बद्दोवाल टोल प्लाजा पर चले किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए युवा किसान नेता अनीश खटकड़ को 66 दिन बाद अदालत से जमानत मिली है। वीरवार शाम को अनीश खटकड़ जेल से बाहर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। पुलिस ने जानबूझकर उनको झूठे मामले में फंसाया है।
19 मार्च को अनीश खटकड़ को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। उसी दिन से उन्होंने जेल में अनशन शुरू किया था। बाद में किसान खापों व किसान संगठनों ने अनीष की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। 25 दिन बाद अनीश खटकड़ ने अनशन खत्म किया था। उसके बाद से वह जेल में ही थे। अब वीरवार को अनीश खटकड़ को जमानत मिली है। बताते चलें कि 13 फरवरी को दाता सिंह वाला बॉर्डर पर अक्षय नरवाल समेत चार किसानों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
फोटो कैप्शन
23जेएनडी 31 : जेल से बाहर आने के बाद किसान नेताओं के साथ अनीश खटकड़।
23जेएनडी31 : जेल से बाहर आने के बाद किसान नेताओं के साथ अनीश खटकड़।