फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चुनाव के दिन आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार

Fri, 24 May 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। 25 मई को छठे चरण के होने वाले मतदान के दिन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। साथ ही सभी विशेषज्ञ अधिकारियों को ऑन कॉल ड्यूटी पर रहने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही चिकित्सा अधिकारियों व दंत सर्जन को अपना मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश दिए हैं। साथ ही मैट्रन, औषधाकार को आदेश दिए गए हैं कि इमरजेंसी वार्ड में उपकरण व दवाइयां उपलब्ध रखें। आदेश की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 1033 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पर पहुंचने वाले मतदाताओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए व्यापक तैयारी की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए दवा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा 1039 किट स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की है, जिसमें नौ तरह की दवाएं होंगी। चिकित्सा कर्मियों और नर्सों की टीमें मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगी।

बूथों पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी एंबुलेंस

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने के साथ विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को गर्मी से बचाव को लेकर पुख्ता प्रबंध किए हैं। बूथों पर 24 घंटे एंबुलेंस की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन


मतदान के दिन नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के जिले के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर विभाग की टीम तैनात की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल हेल्थ टीमों का भी गठन किया है। -डॉ. रमेश पांचाल, डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल, जींद।

वर्जन मतदान के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। जींद में जगह-जगह एंबुलेंस तैनात रहेंगी, ताकि आपात स्थिति में वह तत्काल मौके पर पहुंच सकें। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें