10जेएनडी12-पंचकूला में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए हरियाणा योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्य। स्
जींद। हरियाणा योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रतियोगिताएं करवाएगी।
हरियाणा योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया कि पंचकूला में हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय योग एसोसिएशन की बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन को शीघ्र ही हरियाणा ओलंपिक संगठन से संबंधित करवाया जाएगा।
सभी जिला संगठन को रिव्यू करके उनका पुनर्गठन किया जाएगा। हरियाणा में योग खेलों की प्रतियोगिताएं कराने के लिए एक खेल टेक्निकल कमेटी का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के पूर्व महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन होंगे और सचिव सुनील कुमार होंगे जो हरियाणा में सभी प्रतियोगिताओं का संचालन करेंगे।
हरियाणा खेल संगठन के महासचिव की जिम्मेदारी रेवाड़ी के डॉ. युद्धवीर सिंह को दी गई। कोषाध्यक्ष भिवानी के मानव और शहर कोषाध्यक्ष कैथल के अजय मित्तल को बनाया गया है। डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर 21 और 22 सितंबर को योगासन प्रतियोगिताएं होंगी।
वहीं 20 अगस्त को राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा 10 अगस्त तक ब्लॉक और जिला स्तर की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जींद जिला में योग एसोसिएशन का पुनर्गठन किया जाएगा जिसकी बैठक 20 जुलाई को होगी।
उन्होंने कहा कि जींद में राज्य स्तरीय और सब जूनियर योग प्रतियोगिता भी होंगी जिसके लिए शीघ्र ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा।