अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी प्रिया मलिक को सम्मानित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर व अन्य
- फोटो : Jind
जींद। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में युवा विकास समिति के सदस्यों ने साप्ताहिक पौधरोपण और जल संरक्षण अभियान चलाया था। शुक्रवार को कार्यक्रम के समापन पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी प्रिया मलिक का मोरखी गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजू मोर ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, खेल और पौधरोपण की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। इस तरह के सामाजिक कार्यों में सभी संस्थाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर किसी को चाहिए कि एक पौधा जरूर लगाए और उसके पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करे। साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान 5200 पौधे लगाए और बांटे गए। इस अवसर पर सरपंच मुकेश आर्य, प्रदीप रेढू, संदीप भिड़ताना, योगिता भारद्वाज, मनीष जामनी, अनीता जामनी, रणबीर रिटौली, भीम ठेकेदार मौजूद रहे।