जींद। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (हमेटी) में बुधवार को महानिदेशक राजनारायण कौशिक के निर्देश पर फलदार पौधों का रोपणकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
हमेटी के प्रशिक्षक डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि बढ़ती आबादी और शहरीकरण, औद्योगिकरण, पेड़ों के अत्याधिक कटाव, खेती में रसायनिक कीटनाशकों व उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग तथा प्राकृतिक संसाधनों के असामान्य इस्तेमाल से पर्यावरण असंतुलित व प्रदूषित होता जा रहा है। डॉ. सुभाष ने बताया कि हर व्यक्ति को प्रतिदिन लगभग 0.84 किलोग्राम ऑक्सीजन की जरूरत होती है जो केवल प्रकृति से ही मिलती है। इसमें पेड़ पौधों का विशेष योगदान रहता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वृक्ष होने तक देखभाल करनी चाहिए। संवाद