फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड बोशिया चैलेंजर्स 2025 : मनामा में गुरुकुल खेड़ा के खिलाड़ी अशोक कुमार ने रचा इतिहास

Sun, 27 Apr 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी08-गुरुकुल खेड़ा का खिलाड़ी अशोक कुमार। स्रोत परिजन
विज्ञापन
उचाना। बहरीन की राजधानी मनामा में आयोजित वर्ल्ड बोशिया चैलेंजर्स 2025 में भारत की ओर से खेलने वाले गुरुकुल खेड़ा के खिलाड़ी अशोक कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत बीसी-3 श्रेणी में छठा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 देशों के 64 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह टूर्नामेंट 17 से 24 अप्रैल तक आयोजित हुई। विश्व भर से आए टॉप बोशिया खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हरियाणा से आने वाले अशोक कुमार ने अपनी रणनीति, एक्युरेसी और मानसिक मजबूती से कई अनुभवी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अशोक मस्कुलर डिस्ट्रोफी जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति के बावजूद लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनका यह प्रदर्शन भारतीय बोशिया खेल के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। यह उपलब्धि भारत में बोशिया जैसे पैरा स्पोर्ट्स के विकास की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है और यह आने वाले एशियन गेम्स व लॉस एंजेलिस 2028 पैरालंपिक के लिए भारत की तैयारियों को मजबूती देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें